Ration Card Status UP चेक करें 2023

Ration Card Status UP : राशन कार्ड किसी भी नागरिक का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसका उपयोग सरकारी एवं गैर सरकारी कामों में किया जाता है। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी की गई कई योजनाओं के लिए आवेदन करते समय राशन कार्ड को महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है।

दोस्तों आप सभी लोग इस बात से परिचित होंगे कि सरकार सभी प्रकार के कार्यों को डिजिटल रूप से करवा रही है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को खाद्य विभाग के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी करवाया है।

उत्तर प्रदेश राज्य के जिन जिन नागरिकों ने राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया था वे सभी लोग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपने राशन कार्ड का स्टेटस घर बैठे अपने मोबाइल फोन एवं कंप्यूटर पर आसानी से देख सकते हैं।

इसके अलावा जिन जिन नागरिकों ने अब तक अपना राशन कार्ड नहीं बनाया है वे राशन कार्ड बनवाने के लिए रसद विभाग एवं खाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं।

राशन कार्ड क्या होता है

सबसे पहले, हमें यह समझना होगा कि राशन कार्ड क्या होता है। राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज़ होता है जिसे सरकार जारी करती है ताकि लोग सस्ता और गुणवत्ता युक्त राशन प्राप्त कर सकें। यह कार्ड एक परिवार के सभी सदस्यों के लिए जारी किया जाता है और इसमें उनके नाम, पता, और यूनिट की जानकारी होती है।

Ration Card Status UP check online process

आज हम आपको Ration Card Status UP योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे राशन कार्ड क्या होता है, राशन कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें, राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

यदि आप राशन कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं एवं इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज के हमारे इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।

Ration Card Status UP क्या होता है?

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके द्वारा हम सरकारी एवं गैर सरकारी कई योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं एवं इन सभी योजनाओं में आवेदन करने के लिए हमें राशन कार्ड की आवश्यकता होती है।

राशन कार्ड के जरिए गरीब नागरिक सस्ते दरों में आसानी से राशन की दुकान से राशन जैसे कि चावल, दाल, गेहूं, नमक, चीनी आदि ले सकते हैं। इसके अलावा वह कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

राशन कार्ड को गरीब नागरिक की पात्रता के मुताबिक तैयार किया जाता है। नागरिक राशन कार्ड को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बनवा सकते हैं

इसके अलावा वह घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर राशन कार्ड की स्थिति की जांच भी कर सकते हैं।

Ration Card Status UP का मुख्य उद्देश्य

राशन कार्ड की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करना है। आप सभी लोग यह तो जानते ही होंगे कि पहले के समय में राशन कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को जानने के लिए नागरिकों को कई बार कार्यालय के चक्कर काटने होते थे

परंतु तब भी उनका काम सही समय पर नहीं हो पाता था एवं पैसे और समय दोनों की खपत होती थी। इस प्रकार की समस्याओं से उन्हें कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था। परंतु अब सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नागरिकों को आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई हैं।

Ration Card Status UP के लिए आवश्यक दस्तावेज

Ration Card Status UP के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना आवश्यक है जिसके बिना आवेदक योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता। यह महत्वपूर्ण दस्तावेज है:-

‌आधार कार्ड
‌मूल निवासी प्रमाण पत्र
‌पासपोर्ट साइज फोटो
‌इनकम सर्टिफिकेट
‌रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
‌सभी सदस्यों का आधार कार्ड
‌बैंक अकाउंट नंबर
‌राशन कार्ड का फॉर्म

Ration Card Status UP ऑनलाइन चेक

Ration Card Status UP ऑनलाइन चेक करने के दो तरीके हैं इन दोनों तरीकों का प्रयोग करके आप आसानी से Ration Card के वर्तमान स्टेटस की जांच कर सकते हैं। यदि आप भी अपना Ration Card Status UP चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।

पहला तरीका :-

‌Ration Card Status UP ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश रसद विभाग एवं खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।


‌आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
‌उसके बाद आपको Ration Card Status UP की पात्रता सूची के बटन पर क्लिक करना होगा।
‌Ration Card Status UP की पात्रता सूची के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

  • ‌इस नए पेज पर आपको अपना जिला सेलेक्ट करना है।
  • ‌जिला को सेलेक्ट करते ही आपके सामने आपके जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की लिस्ट खुल जाएगी।
  • ‌आप जिस क्षेत्र में रहते हैं आपको उस क्षेत्र के टाउन या ब्लॉक वाले नाम पर क्लिक करना है।
  • ‌नाम पर क्लिक करते ही आपके सामने Ration Card Status UP का एक नया पेज खुलेगा।
  • ‌इस पेज पर आपको दुकानदार के नाम के आगे दिए गए संख्या के बटन पर क्लिक करना है।
  • ‌उसके बाद नए पेज पर पहुंच कर डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या के बटन पर आपको क्लिक करना होगा।
  • ‌बटन पर क्लिक करते ही अगले पेज पर आपके राशन कार्ड की पात्रता सूची की संपूर्ण जानकारी आपके सामने खुल जाएगी।

दूसरा तरीका :-

Ration Card Status UP की स्थिति किसी दूसरे तरीके से भी चेक की जा सकती हैं। जो इस प्रकार है :

  • ‌राशन कार्ड की स्थिति की जांच करने के लिए सबसे पहले आप रसद विभाग एवं खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • ‌online आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
  • ‌इसके बाद आप राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें के बटन पर क्लिक करें।
  • ‌जैसे ही आप खोजें के बटन पर क्लिक करते है आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • ‌इस पेज पर आपको दो ऑप्शन दिए जाएंगे पहला राशन कार्ड संख्या से एवं दूसरा राशन कार्ड अन्य विवरण से।
  • ‌यदि आप राशन कार्ड संख्या से के बटन पर क्लिक करते हैं तो आपको राशन कार्ड की 12 अंकों की संख्या एवं कैप्चा कोड देना होगा एवं खोजें के बटन पर क्लिक करना है।
  • ‌यदि आप राशन कार्ड अन्य विवरण से के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको अपना जिला, क्षेत्र, कार्ड का प्रकार, मुखिया का नाम, मुखिया के पिता का नाम, विकासखंड आदि की जानकारी इसमें भरनी होगी एवं खोजें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ‌खोजें के बटन पर क्लिक करते ही राशन कार्ड से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपके सामने खुल जाएगी।

निष्कर्ष :-

हमने अपने इस आर्टिकल में Ration Card Status UP के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको विस्तार पूर्वक दी है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें एवं अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसे शेयर करें ताकि अन्य लोगों तक भी यह जानकारी पहुंच सके।

Leave a Comment