भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है : दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल में यह जानेंगे कि Bharat Ka Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai? भारत देश पूरे विश्व में जनसंख्या के आधार पर चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है।

आने वाले कुछ वर्षों में भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या को मात देने वाली है। वही पूरे विश्व में क्षेत्रफल के आधार पर भारत पूरे विश्व का 7वा सबसे बड़ा देश है।
भारत देश में कुल 28 राज्य हैं एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में जिलों की संख्या एवं सभी जिलों का क्षेत्रफल भिन्न-भिन्न है।
भारत के कुल 28 राज्यों में कुल जिलों की संख्या 729 है। आपको यह जानकारी तो होगी ही की क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से दुनिया में सबसे बड़ा देश रूस है जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा देश चीन है
परंतु आज के इस आर्टिकल में हम आप को भारत का सबसे बड़ा जिला कौन है इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं इसलिए इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।
भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

भारत में ऐसे कई जिले हैं जो काफी बड़े हैं परंतु वह जिले का क्षेत्रफल एवं जनसंख्या के दृष्टिकोण से सबसे बड़े हैं आज हम उन जिलों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
भारत देश 3287263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है। भारत की जनसंख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है ।
वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य है। ऐसे में जिलों की संख्या में भी लगातार वृद्धि होती रहती हैं । वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल 640 जिले हुआ करते थे परंतु अगस्त 2022 के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल जिलों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलती है जो अब 766 हो गई है।
यदि हम आज से 21 साल पहले यानी वर्ष 2001 के आंकड़ों की बात करें तो उस वक्त देश में केवल 593 जिले थे। इस प्रकार हम यह देख सकते हैं कि प्रत्येक साल नए नए जिले सामने आ रहे हैं जिससे जिलों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है।
आमतौर पर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि 766 जिलों में सबसे बड़ा जिला कौन सा है यह कैसे पता लगाया जाए। भारत मे प्रत्येक राज्य को कई जिलों में बांटा गया है।
देश का सबसे बड़ा राज्य एवं सबसे बड़ा जिला कौन सा है आज हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी प्राप्त करेंगे।
आमतौर पर किसी भी जिले के आकार को दो चीजों के आधार पर तय किया जाता है। पहला क्षेत्रफल एवं दूसरा जनसंख्या के आधार पर।
भारत का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से
क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात राज्य का कच्छ जिला है। भारत के पश्चिम में स्थित गुजरात राज्य के कच्छ जिले का कुल क्षेत्रफल 45678 वर्ग किलोमीटर है
यानी कि यह गुजरात के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 23.27% है। वही कच्छ की कुल जनसंख्या केवल 20,92,371 है। कच्छ जिले में 10 तहसीलें, 939 गांव एवं 6 नगर पालिकाएं हैं ।
कच्छ जिले से पहले लद्दाख को भारत का सबसे बड़ा जिला माना जाता था परंतु अब लद्दाख जिले को केंद्र शासित राज्य बना दिया गया है। वर्तमान समय में लद्दाख को कारगिल और लेह 2 जिलों में विभाजित कर दिया गया है।
जनसंख्या के दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा जिला

ठीक उसी प्रकार यदि हम भारत में जनसंख्या के दृष्टिकोण से देखें तो भारत का सबसे बड़ा जिला महाराष्ट्र राज्य का ठाणे जिला है।
ठाणे जिले की कुल जनसंख्या भारत के अन्य सभी जिलों से बहुत अधिक हैं। यहां की कुल जनसंख्या 1.11 करोड़ है इसी वजह से भारत का सबसे बड़ा जिला जनसंख्या के दृष्टिकोण से ठाणे हैं।
क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत के 10 बड़े जिलों की लिस्ट
भारत के सभी राज्यों में स्थित जिलों को उनके क्षेत्रफल के आधार पर विभाजित किया गया है जो इस प्रकार है –
गुजरात का कच्छ जिला
भारत के पश्चिम में स्थित गुजरात राज्य में कच्छ जिला स्थित है। इस का कुल क्षेत्रफल 45678 वर्ग किलोमीटर है इसी वजह से यह जिला भारत का क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से सबसे बड़ा जिला है।
जम्मू तथा कश्मीर का लेह जिला
जम्मू-कश्मीर राज्य का लेह जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े जिलों की सूची में दूसरे स्थान पर है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 45110 वर्ग किलोमीटर है।
राजस्थान का जैसलमेर जिला
राजस्थान का जैसलमेर जिला भारत के 10 सबसे बड़े जिलों की सूची में क्षेत्रफल की दृष्टि से तीसरे स्थान पर है। राजस्थान में स्थित इस जिले का कुल क्षेत्रफल 39313 वर्ग किलोमीटर है।
राजस्थान का बीकानेर जिला
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में स्थित राजस्थान राज्य का बीकानेर जिला चौथे स्थान पर आता है जिसका कुल क्षेत्रफल 28466 वर्ग किलोमीटर है।
राजस्थान का बाड़मेर जिला
राजस्थान का बाड़मेर जिला भारत का पांचवा सबसे बड़ा जिला है। जिस का कुल क्षेत्रफल 28393 वर्ग किलोमीटर है।
राजस्थान का जोधपुर जिला
क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का छठवां सबसे बड़ा जिला है जो 22901 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
आंध्र प्रदेश का अनंतपुर जिला
क्षेत्रफल की दृष्टि से आंध्र प्रदेश राज्य का अनंतपुर जिला 19130 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत का सातवां सबसे बड़ा जिला है।
आंध्र प्रदेश का महबूबनगर जिला
आंध्र प्रदेश राज्य का महबूबनगर जिला क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से 18432 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत का आठवां सबसे बड़ा जिला है।
राजस्थान का नागौर जिला
राजस्थान राज्य में स्थित नागौर जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से 17686 वर्ग किलोमीटर के साथ भारत का नवा सबसे बड़ा जिला है।
आंध्र प्रदेश का कुर्नूल जिला
आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित कुर्नूल जिला 17658 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत का दसवां सबसे बड़ा जिला है।
जनसंख्या के दृष्टिकोण से भारत के 10 बड़े जिलों की लिस्ट
भारत के सभी राज्यों में स्थित जिलों को उनकी जनसंख्या के आधार पर विभाजित किया गया है जो इस प्रकार है –
महाराष्ट्र का ठाणे जिला
महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले की कुल जनसंख्या 1.11 करोड़ है इसी वजह से यह जनसंख्या के दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा जिला है।
पश्चिम बंगाल राज्य का उत्तर 24 परगना
यहां की जनसंख्या एक करोड़ है और यह जनसंख्या की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।
कर्नाटक राज्य का बंगलुरु
जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला है जहां की जनसंख्या 96.22 लाख है।
महाराष्ट्र का पुणे जिला
महाराष्ट्र का पुणे जिला भारत का जनसंख्या की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा जिला है एवं यहां की जनसंख्या 94.29 लाख है।
महाराष्ट्र राज्य का मुंबई उपनगरीय
यहां की जनसंख्या 93.57 लाख है इसी वजह से यह भारत का पांचवा सबसे बड़ा जिला है।
पश्चिम बंगाल राज्य का दक्षिण 24 परगना जिला
पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित दक्षिण 24 परगना की कुल जनसंख्या 81.62 लाख है इसी वजह से यह भारत का छठा सबसे बड़ा जिला है।
पश्चिम बंगाल राज्य का बर्धमान जिला
पश्चिम बंगाल राज्य का बर्धमान जिला जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सातवां सबसे बड़ा जिला है जहां की कुल जनसंख्या 77.18 लाख है।
गुजरात राज्य का अहमदाबाद जिला
गुजरात राज्य का अहमदाबाद जिला जनसंख्या की दृष्टि से भारत का आठवां सबसे बड़ा जिला है। यहां की कुल जनसंख्या 72.14 लाख है।
पश्चिम बंगाल राज्य का मुर्शिदाबाद जिला
पश्चिम बंगाल राज्य के मुर्शिदाबाद जिले की कुल जनसंख्या 71.04 लाख है। यह जिला भारत का नवां सबसे बड़ा जिला है।
राजस्थान का जयपुर जिला
यहां की कुल जनसंख्या 66.26 लाख है। जनसंख्या की दृष्टि से यह जिला भारत का दसवां सबसे बड़ा जिला है।
दोस्तों अब तो आप यह जान ही गए होंगे कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? आज हमने अपने इस आर्टिकल में आपको जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है
इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। हम यह उम्मीद करते हैं कि आज का हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।
हमारे इस आर्टिकल को लाइक करें और अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ शेयर करें ताकि उन लोगों तक भी यह जानकारी पहुंच सके।
यदि आपके पास हमारे आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल है तो उसे नीचे हमारे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं हम आपके सवालों के जवाब देने का प्रयास करेंगे।