उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन सा है : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जनसंख्या एवं राजनीति के मामले में भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। भारत के उत्तरी सीमा में स्थित उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है।

उत्तर प्रदेश राज्य फ्रांस के क्षेत्रफल का आधा, इंग्लैंड से थोड़ा बड़ा, पुर्तगाल का 3 गुना, आयरलैंड का 4 गुना, स्विजरलैंड का 7 गुना एवं बेल्जियम का 10 गुना है। उत्तर प्रदेश राज्य को हम संक्षेप में यूपी के नाम से भी जानते हैं। यह राज्य कई अलग-अलग संस्कृतियों के संगम से बना है।
इस राज्य का इतिहास करीबन 4000 साल पुराना है जहां पर पहले आर्यों का कब्जा हुआ करता था जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि था। इस राज्य में आर्यों ने अलग-अलग कई लड़ाइयां लड़ी एवं यहां के आसपास के इलाकों पर भी अपना कब्जा कर अपना राज्य बढ़ाया।
हिंदुओं के धर्म ग्रंथ में जिस महाभारत के युद्ध की चर्चा की गई है यह राज्य उस युद्ध का केंद्र था। उत्तर प्रदेश राज्य में महाभारत, रामायण सहित कई और भी अन्य महाकाव्य एवं पुराणों की रचना की गई है।
उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना 26 जनवरी वर्ष 1950 में की गई थी। उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा शहर कानपुर है एवं यहां का कुल क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर है। 2011 की जनगणना के अनुसार यह राज्य भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है
यहां की जनसंख्या 199,581,477 है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 75 जिले हैं। इन सभी जिलों में उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन सा है आज हम इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे इसलिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।
उत्तर प्रदेश (UP) की भौगोलिक स्थिति

भारत के उत्तरी सीमा में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य गंगा के मैदान का एक उपजाऊ भू भाग है। यह राज्य 23°52’N और 31°28’N अक्षांशों एवं 77°3′ और 84°39’E देशांतरों के बीच स्थित है एवं यह विशाल राज्य 240928 वर्ग किलोमीटर की दूरी में फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तर की ओर हिमालय की तलहटी है एवं दक्षिण की ओर विंध्य पर्वतमाला स्थित है। इस राज्य की सीमा चारों ओर से 9 राज्यों को स्पर्श करती है जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार एवं झारखंड।
भारतीय पौराणिक कथाओं की दो पवित्र नदियां गंगा और यमुना से घिरा हुआ उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व में बिहार पश्चिम में राजस्थान दिल्ली हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा उत्तर में नेपाल उत्तरांचल तथा दक्षिण में मध्य प्रदेश स्थित है।
उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन सा है
क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी जिला है एवं यह जिला लखनऊ डिवीजन का एक हिस्सा है जो 7680 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
इस जिले की प्रशासनिक राजधानी लखीमपुर शहर है। स्वच्छता के मामले में लखीमपुर खीरी जिला भारत का दूसरा सबसे कम रैंकिंग वाला शहर माना जाता है। 2011 की जनगणना के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले की कुल जनसंख्या 4,021,243 है जिनमें से 1,898,056 महिलाएं हैं एवं 2,123,187 पुरुष है।
लखीमपुर खीरी जिला उत्तर प्रदेश एवं नेपाल के बॉर्डर पर बसा हुआ है। इस जिले के चारों और पीलीभीत, हरदोई, बहराइच, सीतापुर, शाहजहांपुर जैसे जिले घिरे हुए हैं। उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क भी इसी जिले में स्थित है।
उत्तर प्रदेश राज्य पर एक नजर
उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 1 अप्रैल 1937 को किया गया था तब इस राज्य का नाम यूनाइटेड प्रोविंस हुआ करता था। इसे राज्य का दर्जा 26 जनवरी वर्ष 1950 में दिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य को चावल के कटोरे के नाम से भी जाना जाता है।
2011 की जनगणना के अनुसार इस राज्य की कुल आबादी 199,581,477 है एवं इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 829 प्रति वर्ग किलोमीटर है। उत्तर प्रदेश राज्य का साक्षरता दर 69.72% है एवं यहां का लिंगानुपात 912 प्रति हजार है। इस राज्य में पुरुष साक्षरता दर 79.24 प्रतिशत है जबकि महिला साक्षरता दर 59.26 प्रतिशत है।
वही हम यदि इस राज्य के जीडीपी की बात करें तो वह 14.89 लाख करोड़ रुपए हैं। इस राज्य का उच्च न्यायालय इलाहाबाद में स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय हैं एवं वहीं पर खंडपीठ लखनऊ न्यायालय भी स्थित है।
उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 915 शहर एवं कस्बे हैं। यहां पर 822 विकासखंड की संख्या है एवं 17 नगर निगम स्थित है।
वाजपे उत्तर प्रदेश राज्य की प्रमुख नदी गंगा, यमुना, घाघरा, बेतवा, केन, गोमती एवं रामगंगा है।
इसके अलावा इस राज्य में कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जैसे कि सारनाथ, कुशीनगर, आगरा, लखनऊ, स्थल कौशांबी, मेरठ, झांसी, मथुरा, गोरखपुर, कानपुर एवं प्रयागराज। इस राज्य का शास्त्रीय नृत्य कथक है।
इस राज्य ने देश को अब तक 9 प्रधानमंत्री दे दिए हैं। जवाहरलाल नेहरू, चौधरी चरण सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, चंद्रशेखर, बीपी सिंह एवं अटल बिहारी वाजपेई।
वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तरी भाग को अलग कर दिया गया एवं इसे एक अलग राज्य का दर्जा दिया गया जिसका नाम उत्तराखंड रखा गया।
उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत 18 मंडल आते हैं जिनमें से क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से लखनऊ मंडल सबसे बड़ा है एवं इस मंडल के अंतर्गत 6 जिले स्थित हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के 5 सबसे बड़े जिलों के नाम
- लखीमपुर खीरी (lakhimpur khiri) –
लखीमपुर खीरी जिला उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जिला है जो 7680 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। - सोनभद्र (sonbhadra) –
उत्तर प्रदेश राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला सोनभद्र जिला है। यह जिला भारत का एकमात्र ऐसा जिला है जो 4 राज्यों से घिरा हुआ है। यह जिला बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य से घिरा हुआ है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 6788 वर्ग किलोमीटर है। यह जिला उत्तर प्रदेश के सबसे कम जनसंख्या वाले जिलों में से एक है एवं यहां कुछ सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया भी स्थित है। - हरदोई (hardoi) –
यह उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला है जो 5947 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। हरदोई जिला अपनी अवधि संस्कृति के वजह से उत्तर प्रदेश में एक अहम स्थान रखता है। - सीतापुर (sitapur) –
यह जिला लखनऊ से सटा हुआ है एवं यहां का क्षेत्रफल 5,743 वर्ग किलोमीटर है। सीतापुर जिला नैमिषारण्य तीर्थ स्थल के नाम से भी पहचाना जाता है। - प्रयागराज (prayagraj) –
पुराना इलाहाबाद जिसका नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है यह उत्तर प्रदेश का पांचवा सबसे बड़ा जिला है। यह जिला 5483 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जनसंख्या की दृष्टि से यह जिला उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है। प्रयागराज अपने आसपास फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, मध्य प्रदेश एवं जौनपुर से घिरा हुआ है।