Realme 12X 5G: लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा | Realme 12X 5G Price

Realme 12X 5G Price: Realme स्मार्टफोन कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया हैंडसेट Realme 12X 5G लॉन्च करने वाली है। यह फ़ोन अगले महीने के पहले हफ्ते, अर्थात 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत और विशेषताओं का खुलासा कर दिया है।

Realme 12X फोन ने पहले चीनी बाजार में अपना डेब्यू कर दिया है। यह फ़ोन 21 मार्च को चीन में लॉन्च हो गया। अब हम आगे इसके भारतीय वेरिएंट की कीमत से लेकर इसकी स्पेसिफिकेशन्स तक के बारे में जानेंगे।

Realme ने पहले ही इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी के अनुसार भारत में यह फोन 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।

इसके लिए e-commerce website और कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लॉन्च भी की जा चुकी है। इस फोन की बिक्री Flipkart और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए होगी।

Realme 12X 5G की कीमत

रियलमी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि, Realme 12X 5G की कीमत भारत में 12,000 रुपये के आसपास होगी।

इसके साथ ही कंपनी ने इस आगामी फोन के स्पेक्स का भी खुलासा किया है। जिसमें 45W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसे पेश किया जाएगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले भी होगा।

यह भी पढ़े – 

Realme 12X 5G Battery

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर की जानकारी के अनुसार फोन भारत का पहला 45 वॉट चार्जिंग वाला 5G स्मार्टफोन होगा। इसमें 5000 mAh बैटरी भी हो सकती है।

Realme 12X 5G में VC कूलिंग के साथ 6nm MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट चीनी वेरिएंट में भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा भी हो सकता है।

यह कूलिंग सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन को अधिक गर्म होने से बचाने में मदद करेगा। रियलमी अपने इस फोन को डायनैमिक बटन के साथ लॉन्च करने जा रही है।

अगर आप भी कम दाम में बढ़िया फीचर्स वाला फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए।

Leave a Comment